CG Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत
November 20, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG Accident : अभनपुर धमतरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, देर रात सातपारा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक भूपेंद्र कुर्रे और किशोर कुर्रे दोनों थुहा बंगोली के रहने वाले हैं, फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की खोज में जुट गई है।
RELATED POSTS
View all