Live Khabar 24x7

CG Accident : अनियंत्रित होकर पलटी बच्चों से भरी वाहन, छत्तीसगढ़ ओलंपिक से लौटने के दौरान हुआ हादसा, कई घायल

August 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

मोहला-मानपुर। CG Accident : स्कूली बच्चों से भरी वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। इस हादसे में 17 बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेकर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना खड़गांव थाना क्षेत्र की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,मोहला-मानपुर जिले के ग्राम बोगा फुलकोड़ो में आयोजित खेल में छात्र हिस्सा लेने पहुंचे थे। जब सभी अपने घर लौट रहे थे, तभी फुलकोड़ो और भर्रीटोला के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कई स्कूली छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। मानपुर बीएमओ डॉ. गिरीश खोबरागड़े ने इसकी पुष्टि की है।

Read More : CG Accident : कावड़ियों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटी

CG Accident : इस बीईओ मानपुर ए.आर कौर ने कहा कि संकुल समन्वयक और संबंधित अध्यापकों को नोटिस भेजा जाएगा। डॉ गिरीश खोब्रागढ़े, बीएमओ मानपुर ने बताया कि हादसे में पिकअप में सवार सभी बच्चों को चोटें आई थी। सभी घायलों का उपचार किया गया। फिलहाल, मानपुर अस्पलात में 4 बच्चे एडमिट हैं, चार अन्य बच्चों को राजनांदगांव चेकअप के लिए भेजा गया है। बाकी लोगों की डिस्चार्ज कर दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all