Live Khabar 24x7

CG Big Accident : दो बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम…

July 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

राजनांदगांव। CG Big Accident : जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दौरान एक शख्स घायल हो गया। इनमें से 2 युवक हरेली तिहार मनाने के लिए किसी दूसरे गांव में जा रहे थे, जबकि 3 लोग काम से जा रहे थे। मगर रास्ते में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा छुरिया थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल में जबरदस्‍त भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार थे, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all