Live Khabar 24x7

CG Big Breaking : कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, सड़क किनारे खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी…

November 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Big Breaking : कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। मृतक काम वृंदा राम बैगा बताया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने आज सुबह सड़क किनारे वृंदा राम बैगा की खून से लथपथ लाश देखी। जिसके बाद आसपास के इलाके मे सनसनी फ़ैल गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Read More : CG Big Breaking : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी हुए स्थानांतरित, देखिए सूची…

बताया जा रहा है कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था। उसके घरवालों ने बताया कि मृतक कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता रजौटी निवासी बालमुकुंद राम शक जाहिर कर रहे हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कल यानी 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में हुई है। उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

RELATED POSTS

View all

view all