Live Khabar 24x7

CG BJP Manifesto : बीजेपी आज जारी करेगी घोषणा पत्र, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद…

November 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG BJP Manifesto : विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह रायपुर आएंगे। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में घोषणा पत्र लांच करने का कार्यक्रम दोपहर एक बजे आयोजित होगा।

Read More :BJP Manifesto Breaking : कल लॉन्च होगा भाजपा का घोषणा पत्र, अमित शाह, अरुण साव, रमन सिंह रहेंगे मौजूद, इन वादों को किया शामिल!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े बड़े ऐलान हो सकते हैं। किसानों के कर्ज माफी का कांग्रेस कर चुकी है, इसका तोड़ भाजपा के घोषणा पत्र में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, गरीबों के लिए आवास, शिक्षा-स्वास्थ्य व युवाओं पर फोकस किया जा सकता है।

RELATED POSTS

View all

view all