Live Khabar 24x7

CG Breaking : कांग्रेस विधायक यू डी मिंज के खिलाफ मामला दर्ज, कई कार्यकर्ताओं पर भी FIR,जानें पूरा मामला…

November 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

कुनकुरी। CG Breaking : कुनकुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक यूडी मिंज के खिलाफ महिला से अभद्रता करने के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। मिंज विधायक के साथ संसदीय सचिव भी हैं, जिनके खिलाफ महिला ने जशपुर के कुनकुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बीते दिनों सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ के कुनकुरी से विधायक यूडी मिंज का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें मिंज महिला से दुर्व्यवहार करते और अपशब्द बोलते नजर आ रहे थे।

Read More : Raipur Breaking : पुलिस क्वाटर के तीसरी मंजिल में बड़ा हादसा, आग लगने से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि महिला कथित रूप से भाजपा का फार्म भरवा रही थी जिसके बाद विधायक और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया। इसका महिला द्वारा वीडियो बनाया गया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी थाने पहुंचकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव किया। विधायक मिंज और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

RELATED POSTS

View all

view all