CG Breaking : साय कैबिनेट की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता को कर रहे संबोधित, 18 लाख परिवारों को आवास देने का किया ऐलान, देखें live
December 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
CG Breaking : साय कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने 18 लाख परिवारों को आवास देने का ऐलान किया हैं। साथ ही उन्होंने 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपाई के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व भाजपा शासन के समय में शेष रहे 2 साल का बोनस देने का ऐलान किया।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले प्रदेश के मतदाताओ का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि, जनता ने 54 सीट देकर हमें सरकार बनाने का सौभाग्य प्रदान किया। इसके लिये हम आभारी है। उन्होंने कल शपथ ग्रहण में पहुचे लोगों का भी आभार किया और आगे कहा कि मोदी की गारंटी की आज से शुरुआत हो गई। उन्होंने कहा की पिछली सरकार ने राज्य के भंडार को खाली कर दिया है।
RELATED POSTS
View all