Live Khabar 24x7

CG Breaking : CM विष्णुदेव साय ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, देखें Video

February 14, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Breaking : आस्था स्पेशल ट्रेन को आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। CM साय आज रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, उनके आगमन पर तिलक से स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ मंच पर सांसद सुनील सोनी, MLA धरमलाल कौशिक, विधायक खुशवंत सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत मौजूद रहे।

रेलवे ने सफर के दौरान यात्रियों के लिए तकिया, चादर, कंबल के साथ चाय-नाश्ते और खाने का भी इंतजाम रखा है। राम भक्तों के इस जत्थे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को शामिल किया गया है। पहली ट्रेन को रवाना करते हुए लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला था। पूरा रेलवे स्टेशन जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा था। यहां सिर्फ भक्त ही नहीं पूरा रेलवे स्टाफ काफी उत्साहित नजर आया।

RELATED POSTS

View all

view all