Live Khabar 24x7

CG Breaking : छुही खदान धंसने से बड़ा हादसा, मिट्टी निकालने के दौरान दो लोगों की मौत

October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सरगुजा। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में छुही खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, मिट्टी निकालने के लिए गए दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रह है कि लखपुर क्षेत्र के बिजोरा नाला के पास दो ग्रामीण सुबह 6 बजे छुही मिट्टी निकलने के लिए गए थे। दोनों गांववाले खदान धंसने से इसके मलबे में दब गए। आनन-फानन में गांववालों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सबसे पहले कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हीरामन यादव और शिवा यादव नाम के दोनों ग्रामीण दूसरे साथियों के साथ छुई मिट्टी निकालने पहुंचे थे। इनमें से हीरामन और शिवा टीले के नीचे सुंरगनुमा खदान के अंदर घुसे थे। दोनों अंदर छुई मिट्टी खोद रहे थे, तभी ऊपर का हिस्सा गिर गया। दोनों मिट्टी के बड़े ढेर में दब गए। अन्य साथियों ने शोर मचाकर बाकी गांववालों को बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी का ढेर हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

गांववालों की सूचना पर तत्काल कुन्नी पुलिस पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। गांववालों ने बताया कि लगातार छुई मिट्टी निकालने के चलते यहां सुरंग जासी बन गई थी।

RELATED POSTS

View all

view all