Live Khabar 24x7

CG Breaking : राजिम कुंभ में हुआ बड़ा हादसा, नहाने के दौरान नदी में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत

February 24, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

राजिम। CG Breaking : आज से राजिम कुंभ (कल्प) का आगाज हो गया हैं। वहीं पहले ही दिन बुरी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि 11 साल का बच्चा नदी में डूब गया। हादसे के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More : CG Breaking : सुकमा में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय चंद्रेश देवांगन की मौत नदी में नहाने के दौरान हो गया। बताया गया कि बालक अपने दोस्तों के साथ नहाने नदी पहुंचा था। इस दौरान गहराई में चले जाने से चंद्रेश देवांगन नदी में डूब गया। उसे बचाने के लिए लोगों ने नदी में छलांग लगाई। इसके बाद उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

मासूम के मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं हादसे के शासन-प्रशासन की पोल खुल गई है। बता दें कि प्रदेश में 5 साल बाद शनिवार से एक बार फिर कुंभ का आगाज हो रहा है। ऐसे में कुंभ मेले को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही थी। फिलहाल पुलिस केस दर्ज विवेचना कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all