Live Khabar 24x7

CG Cabinet Meeting : आज होगी साय कैबिनेट की बैठक, विधानसभा के मानसूत्र सत्र को लेकर होगी चर्चा

July 9, 2024 | by Nitesh Sharma

0

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। CG Cabinet Meeting : आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य सरकार कई संशोधन विधेयक पेश करने वाली है। इस पर चर्चा हो सकती है।

Read More : CG CABINET MEETING : साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए क्या रहा खास…?

बताया जा रहा हैं कि चालू वित्तीय वर्ष के पहले अनुपूरक बजट पर भी मंथन किया जा सकता है। मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। इसके लिए विभागों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास के रेडी-टू-ईट बनाने काम महिला स्व सहायता समूह को देने को लेकर सहमति बन सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all