Live Khabar 24x7

CG Crime : पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद, फिर दो लोगों ने महिला की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…

May 21, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Crime

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बेमेतरा। CG Crime : जिले में पेड़ काटने को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। दरअसल, ये पूरी घटना रविवार की है। जब बेमेतरा के देवरबीजा चौकी के बाबा सिंघौरी में खार में लकड़ी काटने को लेकर विवाद में महिला दुखनी बाई साहू की हत्या कर दी गई।

Read More : CG CRIME : घर में बिस्तर पर मिली पटवारी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, फॉरेंसिक और डॉग स्कॉवायड जांच में जुटी

हत्या के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। बेमेतरा सिटी कोतवाली के देवरबीजा चौकी की पुलिस ने बावा सिंघौरी के खार में महिला दुखनी बाई की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति- पत्नी चम्पी बाई बघेल और चेतन दास बघेल को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए दो कुल्हाड़ी भी पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त कर लिए हैं।

बताया जा रहा है कि खेत की मेड में कटे पड़े की डाल काटने से दुखनी बाई को चम्पी बघेल और चेतन बघेल ने मना किया था। दुखनी बाई नहीं मानी, इस पर दोनों पति-पत्नी ने दुखनी बाई के लड़कों को मार का भय दिखाकर भगाया।दुखनी के पैर में दोनों ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पेड़ काटने के मामले को लेकर तहसीलदार न्यायालय में विवाद चल रहा था।उसी पेड़ को काटने को लेकर महिला की हत्या की गई है।

RELATED POSTS

View all

view all