Live Khabar 24x7

CG Crime : ED का अधिकारी बनकर करते थे लाखों की ठगी, 2 अंतर्राजीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, रायपुर पुलिस ने किया मामलें का खुलासा

June 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Crime : रायपुर पुलिस ने 2 अंतराजीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिन्होंने ED समेत कई जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर देशभर में अधिकारी-कर्मचारी से लाखों रुपए की ठगी की है।

CG Crime : बता दें कि मामला तब सामने आया जब छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में पदस्थ अधिकारी ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनको फोन आया था, जिसमें अज्ञात शख्स ने स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय, नई दिल्ली से बात करना कहकर, मुझे कुछ जानकारिया चाहिए कहा तथा पूछा गया कि वर्तमान में उपायुक्त आबकारी कौन है,

अभी हाल ही में रिटायर्ड उपायुक्त कौन है उनका मोबाईल नंबर पूछने के साथ ही एस.एन. साहू व रमेश अग्रवाल कौन है उनका मोबाईल नंबर पूछा जिस पर प्रार्थी द्वारा उक्त सभी जानकारिया एवं उनका मोबाईल ले लिया।

अन्य अधिकारीयों के नंबर लेने के पश्चात आरोपियों ने उन्हें कॉल किया और कहा कि प्रवर्तन निदेशालय को आपके विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई है। जिसकी जांच ई.डी., आयकर विभाग, ई.ओ. डब्ल्यू, ए.सी.बी एवं सी.वी.सी. से करायी जायेगी। आप जवाब दे कि क्या करना है, उसके द्वारा उपरोक्त बातें बार-बार दोहराई गई तब प्रार्थी द्वारा कहा गया कि इस संबंध में आपके द्वारा जांच कर ली जायें।

CG Crime : उन्होंने आगे कहा गया कि आप चाहें तो आपका प्रकरण समाप्त हो सकता है। जिसके लिये आपको मुझे पैसे देने होंगे एवं प्रार्थी को धमकाकर पैसों की देने होंगे। अंत में प्रार्थी द्वारा कहा गया कि इस संबंध में आपके द्वारा जांच कर ली जायें, जिसके पश्चात् व्यक्ति द्वारा फोन काट दिया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 117/23 धारा 419, 384 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all