Live Khabar 24x7

CG DEO Suspend : तत्काल प्रभाव से निलंबित हुए DEO, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस वजह से गिरी गाज

May 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG DEO Suspend : शिक्षकों के तबादले में गड़बड़ी मामलें में DEO नप गए हैं। अब इस मामलें में राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए जशपुर DEO को सस्पेंड कर दिया है। राज्य सरकार को जशपुर डीईओ जेके प्रसाद के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे।

जिसके बाद सरगुजा संयुक्त संचालक ने इस मामले की जांच कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने जेके प्रसाद को सस्पेंड करते हुए उन्हें संयुक्त संचालक के कार्यालय सरगुजा में अटैच किया है।

Read More :Big Breaking : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, जंगल में सर्चिंग जारी…

 

मीडिया जानकारी के मुताबिक, जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रासाद पर आरोप है कि कार्यालयीन समय पर आगन्तुक/शिक्षक/कर्मचारियों से मिलने के लिए सामान्य शिष्टाचार के तहत व्यवस्थित प्रक्रिया का पालन वो नहीं करते। कर्मचारियों के मांग अनुरूप सामान्य भविष्य निधि की राशि भी स्वीकृत नहीं की जाती है।

CG DEO Suspend : वहीं स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 के विपरीत सहायक शिक्षक/सहायक शिक्षक एलबी टी संवर्ग के स्थानांतरण सूची अनुसार 5 स्कूलों को शिक्षक विहीन, 57 स्कूलों को एक शिक्षकीय, 24 स्कूलों को अतिशेष, ई संवर्ग के स्थानांतरण सूची के प्रस्ताव में 1 शाला को शिक्षक विहीन,

7 स्कूलों को एकल शिक्षकीय और 5 स्कूलों को अतिशेष का प्रस्तावित सूची को जिला स्तर पर अनुमोदित कराया गया। वहीं व्यापमं के जरिए सहायक शिक्षकों की सीधी भर्ती में टी संवर्ग के 30 शालाओं में शिक्षक की आवश्यकता नहीं होने के उपरांत भी शिक्षकों की पदस्थापना की गयी, जिससे अतिशेष की स्थिति बनी।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all