Live Khabar 24x7

CG Election 2023 : चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा झटका, 500 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री ने दिलाई सदस्यता…

November 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

बिलासपुर। CG Election 2023 : कल प्रदेश के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान किया जाएगा। जिसके लिए चुनावी प्रचार थम गया है। वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे नेताओ्ं और कार्यकर्ताओ्ं का दल बदलने का दौर जारी हैं। इसी कड़ी में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता पिनाल उपवेजा समेत 500 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा लिया है।

Read More : CG Election 2023 : पहले चरण का मतदान कल, 20 सीटों पर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेगी जनता…

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सभी को भाजपा का गमछा पहनकर सभी का बीजेपी में स्वागत किया। ये कार्यकर्ता ज्यादातर बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं. जिससे बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

RELATED POSTS

View all

view all