CG Election 2023 : आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, बेमेतरा में सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, साजा विधानसभा में गरजेंगे अमित शाह…
November 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Election 2023 : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। आज दोपहर 12 बजे बेमेतरा के साजा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर चांपा विधानसभा में आमसभा अमित शाह लेंगे। लगभग 3.30 बजे कोरबा में अमित शाह आमसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के लिए आज प्रचार प्रसार 5 बजे थम जाएगा। प्रचार करने का अंतिम दिन राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का ताता लगा रहने वाला है। इसी बीच कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी बेमेतरा और बलौदा बाजार में चुनावी सभा लेंगे। राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे बेमेतरा के BTI मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे।
RELATED POSTS
View all