Live Khabar 24x7

CG Election 2023 : काम की खबर! फोटो पहचान पत्र के अलावा ये 12 दस्तावेज दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान, देखें लिस्ट…

November 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Election 2023 : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। वहीं यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग ने उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज को भी मंजूरी दी हैं।

Read More : CG Election 2023 : केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पहुंचे रायपुर, बीजेपी कार्यालय में लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, पोंसरा में जनसभा को करेंगे संबोधित

 

इन 12 दस्तावेजों का कर सकेंगे इस्तमाल

  • आधार कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • भारतीय पासपोर्ट
  • फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
  • केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  • बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
  • एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
  • श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
  • भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी)

बता दे कि मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all