CG Election 2023 : छत्तीसगढ में दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान शुरू, सुबह से ही मतदाताओं की लगी लम्बी कतार
November 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। 69 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और 1 नक्सल प्रभावित सीट बिंद्रानवागढ़ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान शुरू हुआ। सभी पोलिंग बूथ में सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतार लगी है।
इस चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटें भी हैं। सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत सहित 10 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित 4 सांसद और 10 विधायक भी चुनावी मैदान में हैं। JCCJ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और उनकी मां व विधायक रेणु जोगी भी चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में 958 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में 20 सीटों पर 12 नवंबर को 78% मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।
RELATED POSTS
View all