Live Khabar 24x7

CG Election Result 2023 : रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा 37 सीटों में आगे, रायपुर के 3 सीटों में BJP को बढ़त

December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

livekhbar24x7

रायपुर। CG Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दो चरणों में हुए मतदान का आज मतगणना जारी है। पहले डाक मत पत्रों की गिनती शुरू की गई है। जिसमें अब तक कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं तजा आकड़ों में कांग्रेस 54 सीटों में आगे चल रही हैं।

रायपुर के 4 विधानसभा सीट में से 3 में BJP आगे चल रही हैं। रायपुर दक्षिण से बृजमोहन, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, रायपुर उत्तर में पुरेंदर मिश्रा आगे चल रहे हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण में पंकज शर्मा आगे चल रहे हैं।

Read More : CG Election Result 2023 : कांग्रेस 44 और भाजपा 31 सीटों में आगे, पाटन से CM भूपेश बघेल को बढ़त…

मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती से शुरू हुई है। इसके बाद ईवीएम मशीन खोले जाएंगे। अलग-अलग विधानसभा में अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं। कहीं 14 तो कहीं 21 राउंड में गिनती पूरी होगी। शुरूआती रूझान में भाजपा 32 और कांग्रेस 54 सीटों पर आगे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all