Live Khabar 24x7

CG Holiday : इन क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित, सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट संस्थान के लिए निर्देश जारी

November 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Holiday : छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों के मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले फेज के लिए सात नवंबर (7 Nov) को संबंधित 20 विधानसभा क्षेत्रों में और 17 नवंबर 2023 को दूसरे फेज के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

इसके तहत वे कार्यालय और संस्थान भी शामिल हैं जो निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों, औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।

जारी आदेश मुताबिक, श्रम विभाग ने विधानसभा निर्वाचन के लिए औद्योगिक, व्यावसायिक और अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 151 की धारा 135 (ख) के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में संचालित औद्योगिक , व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठान इस बात को सुनिश्चित करें कि मतदान दिवस पर कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाए।

सवैतनिक अवकाश नहीं देने पर नियोक्ता पर दण्डात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। आयोग के अनुसार वे कर्मचारी भी अवकाश के पात्र होंगे जिनका नाम अन्य निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज है। जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं उन कारखानों में प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किया जाए या बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाए। मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिकों अथवा कर्मचारियों चाहे दैनिक वेतनभोगी या आकस्मिक श्रमिक हो उनको भी प्रदान की जाए।

RELATED POSTS

View all

view all