CG Liquer Scame : ED, EOW और ACB के खिलाफ दायर याचिकाओं को हाई कोर्ट ने किया खारिज…
August 20, 2024 | by Nitesh Sharma

बिलासपुर। CG Liquer Scam : शराब घोटाले की जांच मामले में ED, EOW व ACB की जांच को चुनौती देने वाले सभी 13 याचिकाओं पर हाई कोर्ट में एकसाथ सुनवाई हुई। जिसके बाद हाई कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। बता दें कि हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद 10 जुलाई को फ़ैसला सुरक्षित कर लिया था। कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया है।
Read More : CG News : बीजेपी की सदस्यता अभियान कार्यशाला आज, CM साय होंगे शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता भी रहेंगे मौजूद…
बता दे कि शराब घोटाले में फंसे विधु गुप्ता, अनिल टूटेजा, अनवर ढेबर, निदेश पुरोहित, यश पुरोहित, अरुण पति त्रिपाठी और निरंजन दास ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर की थी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में 6 याचिकाएं ED के खिलाफ, जबकि 7 याचिकाएं EOW व ACB के खिलाफ दायर की गई थी।
RELATED POSTS
View all