CG Naxal : नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात, NMDC के डम्परों को किया आग के हवाले
November 10, 2023 | by livekhabar24x7.com
दंतेवाड़ा। CG Naxal : नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में नक्सली लगातार उत्पात मचाकर भय का माहौल बना रहे हैं। एक बार बीर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। लाल आतंक ने NMDC के 14 नंबर खदान में आगजनी की है। बड़ी संख्या में शामिल हुए नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। पूरा मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी मुताबिक, लाल आतंक ने एनएमडीसी के डम्परों आग के हवाले कर दिया। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। जिस डंफर को नक्सलियों ने आग के हवाले किया है, उसकी कीमत 5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
आज ही इस डंफर की पूजा-पाठ कर 14 नंबर डिपोजिट में काम के लिए भेजा गया था। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। आगजनी की वारदात की गहनता से जांच कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान वारदात को अंजाम नहीं दे सके नक्सलियों ने सॉफ्ट कॉर्नर को टारगेट कर अपनी उपस्थित दर्ज करवाई है।
RELATED POSTS
View all