Live Khabar 24x7

CG Naxalites : नक्सल मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता, सात माओवादियों को मार गिराया, मौके से 5 जिंदा दबोचा गए

May 23, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Naxalites

 

नरायणपुर। CG Naxalites : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नाराणपुर-बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में नारायपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। जहां मुठभेड़ में जवानों ने सात नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस वक्त भी मौके पर मुठभेड़ जारी है। मौके से सुरक्षाबलों ने माओवादियों के शव और हथियार बरामद किये है। बता दें कि एक महीने में दूसरी बड़ी कामयाबी है। इसके पहले बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पीडिया गांव में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था।

Read More : CG Naxal : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में आठ लाख के इनामी नक्‍सली को किया ढेर

जानकारी के मुताबिक, मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में सुबह से जारी है। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों के शव बरामद करने के साथ ही 5 नक्सलियों को मौके से जिंदा गिरफ्तार किया है। आस-पास के इलाकों में सर्चिंग जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all