Live Khabar 24x7

CG New CM : छ. ग. का नया सीएम कौन? कल बीजेपी विधायक दल की बैठक में होगा फैसला, प्रभारी ओम माथुर और तीनों पर्यवेक्षक रहेंगे मौजूद

December 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG New CM : छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अभी तक CM फेस का ऐलान नहीं किया गया हैं। प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा इसको लेकर जल्द ही सस्पेंस खत्म होने वाला है। ददरसल कल दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पार्टी विधायक दल की बैठक होगी। विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर चर्चा होगी उसके बाद सीएम के नाम का ऐलान पार्टी करेगी। पार्टी के तीनों पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम सभी विधायकों से सीएम पद को लेकर चर्चा करने वाले हैं। साथ ही प्रभारी ओम माथुर, मनसुख मांडवीया और नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे।

बता दे कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 54 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। जबकि साल 2018 में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस महज 35 सीटों पर सिमट कर रह गई। छत्तीसगढ़ में बीजेपी बिना किसी चेहरे के विधानसभा चुनाव में उतरी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा?

Read More : CG-MP CM Face : छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इस दिन तय हो जाएगा मुख्यमंत्री का नाम! सामने आई बड़ी अपडेट

 

पूर्व सीएम रमन सिंह समेत कई बड़े चेहरे हैं जो सीएम की रेस में शामिल हैं।

  • रमन सिंह
  • रेणुका सिंह
  • सांसद अरुण साव
  • ओपी चौधरी
  • विष्णुदेव साय
  • लता उसेंडी
  • गोमती साय

    बता दे कि प्रदेश में सीएम पद को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रेणुका सिंह के नाम पर हैं। भारत सरकार में मंत्री रेणुका सिंह आदिवासी समाज से आती हैं। उनको पार्टी ने भरतपुर सोनहत सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। रेणुका सिंह ने कंग्रेस के गुलाब कमरो को हराकर विधाननसभा पहुंची हैं। साल 2003 में वो पहली बार विधायक चुनी गई थीं।

रेणुका सिंह के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव की काफी चर्चा हो रही हैं। माना जा रहा है कि अरुण साव को सीएम बनाया जा सकता है। फिलहाल अरुण साव बिलासपुर से सांसद हैं। साव लोरमी सीट से चुनाव भी जीत गये हैं। अरुण साव ओबीसी समुदाय के साहू समाज से आते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all