Live Khabar 24x7

CG News : 12वीं के छात्र को थी ‘फ्री फायर’ खेलने की लत, गेम में पैसे हारने पर उठा लिया खौफनाक कदम

June 11, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

जशपुर/बगीचा। CG News : जिले में 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक को फ्री फायर गेम की लत थी। छात्र इस गेम में पैसे भी लगाता था। लेकिन जब गेम में पैसे हार गया तब उसने डांट के डर से आत्महत्या कर ली। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कलिया के बनखेता गांव के 12 वीं कक्षा के छात्र सुमित लकड़ा पिता भोला लकड़ा, उम्र 18 वर्ष का शव आज फांसी पर लटका हुआ मिला। सुमित ने घर पर रखी चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मामले की सूचना पर नारायणपुर पुलिस जांच में जुट गई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुमित को फ्री फायर गेम की लत लग गई थी। दिन भर वह मोबाइल में गेम खेलने में लगा रहता था। वह पैसा लगाकर गेम खेलता था और गेम में वह काफी पैसा हार चुका था। मंगलवार को सुमित घर में अकेला था। उसके घर वाले महुआ डोरी चुनने गए हुए थे। इसी बीच उसने फांसी लगा ली।

RELATED POSTS

View all

view all