CG News : प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले के बाद IPS अधिकारियों ने संभाली जिले की कमान
February 6, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में नई सरकार ने बजट सत्र के पहले IPS अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबदला आदेश जारी किया। रायपुर से लेकर बस्तर तक के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। वहीं कई रेज के IG का भी ट्रांसफर किया गया। जिसके बाद आज पुलिस अधीक्षकों ने पदभार ग्रहण किया। जानें किन पुलिस अधीक्षकों ने आज ज्वाइन कर लिया है :-
आईपीएस भावना गुप्ता ने पेंड्रा जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। आईपीएस भावना गुप्ता 2014 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं।
पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कांकेर का पदभार मंगलवार, 6 फरवरी 2024 को ग्रहण किया। आईपीएस आई कल्याण एलिसेला 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार, सुकमा एवं बीजापुर के पद पर पदस्थ रहे है।
छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, चंदखुरी में प्रारंभिक शिक्षा लेने वाले विजय कुमार अग्रवाल ने सूरजपुर जिले के पुलिस कप्तान का दायित्व आज सुबह सम्हाल लिया है। वे जशपुर के एसपी थे। यहाँ यह भी बताना जरुरी है कि विजय अग्रवाल रायपुर सिटी, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर में एडीशनल एसपी रह चुके हैं।
आईपीएस शलभ कुमार सिन्हा ने आज बस्तर जिले के पुलिस कप्तान का पदभार ग्रहण किया। शलभ कुमार सिन्हा 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं।
RELATED POSTS
View all