Live Khabar 24x7

CG News : मोदी की एक और गारंटी होगी पूरी! 25 जनवरी से प्रदेश के रामभक्तों के लिए अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

January 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार एक और मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। दरअसल आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी हैं कि इसी महीने 25 तारीख से प्रदेश के रामभक्तों के लिए अयोध्या तक के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन से एक हजार से अधिक यात्री रवाना होंगे।

Read More : CG News : सीएम साय आज अम्बिकापुर और बिलासपुर का करेंगे दौरा, संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ऐसे में राम मंदिर का निर्माण होते देखना हम सभी का सौभाग्य है। छत्तीसगढ़ के यात्रियों में अयोध्या जाने भारी उत्साह है। बता दें कि भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ यानी अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया ताकि सरकार बनने पर प्रदेश के लोगों को अयोध्या दर्शन कराया जाएगा। इसी कड़ी में मंदिर के लोकार्पण के बाद यह ट्रेन रवाना की जा रही हैं। हालांकि इस ट्रेन के संबंध में विस्तरित जानकारी का इंतज़ार हैं बावजूद इसके रामलला के दर्शन के लिए लोग लालायित नजर आ रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all