Live Khabar 24x7

CG News : रावण दहन से पहले बड़ा हादसा, क्रेन मशीन गिरने से पिता और ढाई साल की मासूम गंभीर रूप से घायल

October 13, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जांजगीर। CG News : जिले में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। दरअसल, चांपा नगर के भाले राव मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान भगवान राम-लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकारों को क्रेन की मदद से लिफ्ट किया गया था। इस दौरान 30 फीट की ऊंचाई पर लिफ्ट का बेयरिंग टूट गया। क्रेन के सामने का हिस्सा अचानक जमीन पर गिर गया। हादसे में राम-लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभा रहे लोगों को चोट आई है। वही के्रेन की चपेट में एक शख्स और उसकी बेटी आ गये। जिसमें उक्त व्यक्ति के दोनों पैरों में गंभीर चोट आने पर अस्पताल मेें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, चांपा नगर के भाले राव मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां रावण दहन से पहले राम-रावण युद्ध के मंचन के लिए दो लिफ्टर क्रेन लगाये गये थे। एक क्रेन में रावण और दूसरे क्रेन में राम-लक्ष्मण और हनुमान सवार थे। दोनों क्रेन के लिफ्टर को करीब 30 फीट की उंचाई पर युद्ध का मंचन किया जा रहा था। तभी जिस क्रेन में राम-लक्ष्मण और हनुमान सवार थे उस पर अधिक भार होने के कारण लिफ्टर का बेयरिंग टूट गया।

बेयरिंग के टूटते ही क्रेन के सामने का हिस्सा निचे आकर गिर गया। हादसे में अवधेश सिंह और उनकी ढाई साल की बेटी सृष्टि सिंह चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि अवधेश सिंह के दोनों पैर की हड्डी टूट गई वहीं मासूम सृष्टि सिंह को हल्की चोट आई है। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत ही घटना पर नियंत्रण पाया गया और घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे है।

RELATED POSTS

View all

view all