CG News : विधानसभा चुनाव के बाद नगर पंचायत में बदलाव, अध्यक्ष फिरोज खान ने गंवाई खुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे 10 वोट पड़े
December 7, 2023 | by livekhabar24x7.com
कवर्धा। CG News : छत्तीसगढ़ विस चुनाव के नतीजे आने के बाद नगर पंचायत पांडातराई के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष फिरोज खान ने अध्यक्ष की कुर्सी गंवाई है। 6 कांग्रेसी पार्षद व बीजेपी के 4 पार्षदों ने मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाकर अध्यक्ष को गिरा दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट पड़े. वहीं विपक्ष मे 5 वोट मिले। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कवर्धा जिले की दो सीटें भी कांग्रेस ने गंवाई है। कवर्धा और पंडरिया में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
RELATED POSTS
View all