Live Khabar 24x7

CG News : जगदलपुर सड़क हादसे पर CM बघेल ने जताया शोक, मृतक के परिजनों व घायलों को सहायता राशि का किया ऐलान

August 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : आदिवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर और अंबिकापुर के दौरे पर थे। इस दौरान सीएम सभा में साहिल होने के लिए अलग अलग क्षेत्रों से लोग शामिल हुए। लेकिन कार्यक्रम के बाद बड़ी दुर्घटना सामने आई। अनिंयत्रित होकर पिकअप गाडी पलट गई। जिसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। इसके बाद मौके पर SP व अन्य अधिकारी भी पहुंचे।

इस सड़क दुर्घटना में 20 लोग जहां घायल हुए, वहीं 1 की मौत हो गई हैं। इस पूरे घटना पर सीएम बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सहायता राशि देने का ऐलान

CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों को 04 लाख तथा घायलों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना में घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटना में बुधराम, पिता रामू 23 वर्ष की मृत्यु हो गई है और 20 व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों का जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all