CG News : पैतृक गांव बगिया पहुंचे सीएम साय, इष्ट देवता की पूजा-पाठ के बाद खेत में बोया धान, देखें तस्वीर…
June 18, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में मानूसन ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में धान की बुआई शुरू हो गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भी आज धान की बुआई की हैं। उन्होंने अपने बगिया स्थित आवास में ग्राम देवता और इष्ट देवता की पूजा अर्चना के बाद खेत में धान की बुवाई की।
Read More : CG News : प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर दे दी जान, कुछ दिन पहले हुई थी युवती की सगाई…
इस दौरान सीएम साय ने बेहरत फसल के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। किसान सम्मान निधि से किसानों को फायदा होगा। उनकी उन्नति का रास्ता खुलेगा। मुख्यमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ और देश के करोड़ो किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

RELATED POSTS
View all