CG NEWS : CM विष्णु देव साय और दोनों डिप्टी सीएम हुए दिल्ली के लिए रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार पर करेंगे चर्चा
December 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG NEWS : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा कुछ ही देर पहले नई दिल्ली के रवाना हो गए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक तीनों नेता भाजपा द्वारा आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान संभवतः छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा होगी और संभव है कि मंत्रियो के नाम भी तय कर दिए जाएं।
इस दौरान जब उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है और इसके बारे में उन्हें ही तय करना है।
RELATED POSTS
View all