Live Khabar 24x7

CG News : सीएम विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

December 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को राजधानी रायपुर में व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में अयोध्या रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के ग्राम बगिया से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे से व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में आयोजित रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More : CG NEWS : ट्राइबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने CM, विस अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण नियम बनाने की मांग की

मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद राज्य अतिथि गृह पहुना आएंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.15 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान सरस्वती विहार रोहणीपुरम् जाएंगे और वहां मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् अपरान्ह 3.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे।

RELATED POSTS

View all

view all