Live Khabar 24x7

CG News : बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर का दशगात्र आज, गांव के सभी रास्ते सील, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न होगा कार्यक्रम

April 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

बेमेतरा। CG News : जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में अपनी जान गवाने वाले भुनेश्वर साहू का आज दशगात्र है। कार्क्रम बिरनपुर नदी के किनारे होगा। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पूरे गांव को सील कर दिया गया है। मौके पर 1200 जवान तैनात हैं। साजा ब्लॉक और बेमेतरा जिला मुख्यालय में धारा 144 लगाया गया है। वहीं गांव में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी उपस्थित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिरनपुर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल मृतक के परिजनों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। भारी संख्या में पुलिस जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। आने-जाने वाले लोगों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है। मृत युवक का दशगात्र पुलिस सुरक्षा में संपन्न होगा। भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद से गांव में तनाव है। मौके पर एसपी आई कल्याण एलिसेला, कलेक्टर पीएस एल्मा, दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा, खैरागढ़ एसपी अंकिता शर्मा मौजूद हैं।

RELATED POSTS

View all

view all