CG NEWS : EOW को मिली चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की रिमांड, 30 अप्रैल तक होगी पूछताछ
April 25, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामलें में आरोपी चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी को ईओडब्ल्यू ने आज कोर्ट में पेश किया। ईओडब्ल्यू ने तीनों आरोपियों की कोर्ट से रिमांड मांग की। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है।
अब इन आरोपियों को ईओडब्ल्यू जेल से बाहर लेकर आएगी और 30 अप्रैल तक अपनी हिरासत में रखेगी। इन तीनों का दिल्ली और पुणे से गिरफ्तार राहुल वकटे और रितेश यादव के साथ आमने सामने बैठाकर पूछताछ किया जाएगा। बता दें कि राहुल और रितेश अगस्त 2023 में चंद्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से फरार थे।
RELATED POSTS
View all