Live Khabar 24x7

CG News : जनसेवा फाउंडेशन ने मजदूर दिवस पर वृद्ध मजदूरों का किया सम्मान, बांटा चप्पल ताकि धूप में पैर रहे सुरक्षित

May 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

अकलतरा. CG News : 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अकलतरा की समाज सेवी संस्था जनसेवा फाउंडेशन ने अकलतरा ब्लॉक के अमलीपाली ग्राम पंचायत के आश्रित झिरिया गाँव के मजदूरी कर अपना व परिवार का जीवन निर्वाह करने वाले जरूरतमंद परिवारों को गर्मी के कारण पैर न जले इसलिए मजदूरों का सम्मान करते हुए वृद्ध महिलाओं व पुरूषों को चप्पल वितरण किया गया.

कार्यक्रम में अकलतरा की तहसीलदार जयश्री पथे जी ने सभी को बताया कि हम सब मजदूर है काम कोई भी हो कैसा भी काम हो मजदूरी ही है मजदूर ही देश निर्माता हैं किसान के रूप में कर्मचारी के रूप में हर रूप में अपनी सेवा देने वाले मजदूर देश की शान है चप्पल वितरण कार्यक्रम में जनसेवा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष छोटू कश्यप अध्यक्ष ईश्वर साहू, सदस्य रोहित साहू पारस साहू शैलेन्द्र श्रीवास के साथ गाँव के पंच लोकेश्वर धृतलहरे व ग्राम वासी मौजूद रहे.

RELATED POSTS

View all

view all