Live Khabar 24x7

CG News : विधायक अजय चंद्राकर ने वापस मांगी लाइसेंसी हथियार, SP पर लगाया गंभीर आरोप

October 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : कुरुद विधानसभा के विधायक अजय चंद्राकार ने जमा किए लाइसेंसी हथियार वापस मांगी है। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। जिसमें बताया कि छत्तीसगढ़ में निर्वाचन अधिसूचित होने के कारण निजी लाइंसेंसी हथियार प्रशासन द्वारा स्थानीय थाना में जमा करवा लिये गये है, दिनांक 15/10/2023 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता चन्द्रशेखर गिरी की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई, मृतक के ऊपर पूर्व में हत्या की कोशिश की जा चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गयी थी किन्तु प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।

Read More : CG News : राजनांदगांव पहुंचे अमित शाह, पूर्व सीएम रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल, देखें वीडियो

 

उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि, ‘इसके साथ ही मेरे रायपुर व कुरूद आवास की अज्ञात लोगो के द्वारा रेकी की गई थी। जिसकी सूचना मैने प्रशासन को दी पर कोई कार्यवाही आज दिनांक तक नही की गई। मैने अपने सोशल मीडिया अकांउट में ऐसी घटना की आंशका व्यक्त की थी।’ उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि, मेरा निजी हथियार अपनी स्वयं की सुरक्षा हेतु चुनाव तक वापस दिलाने के साथ-साथ कुरूद विधानसभा अंतर्गत सभी मतदान केन्द्र को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all