Live Khabar 24x7

CG News : नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, वाहनों को किया आग के हवाले, इलाके में दहशत का माहौल…

November 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

दंतेवाड़ा। CG News : जिले में NMDC के डिपॉजिट नंबर-14 में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने डंपर वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि धनतेरस की सुबह NMDC के कर्मचारियों ने नए डंपर की पूजा कर काम शुरू किया था। फिर देर शाम नक्सलियों ने उसी डंपर में आग लगा दी। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, किरंदुल के डिपॉजिट नंबर-14 का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। यहां धनतेरस को NMDC के कर्मचारियों ने वाहनों की पूजा-पाठ की थी। काम भी चल रहा था। लेकिन, शाम के वक्त करीब 20-30 से ज्यादा की संख्या में यहां नक्सली पहुंच गए। जिन्होंने पहले कर्मचारियों को एक जगह एकत्रित किया। फिर डंपर की डीजल टैंक फोड़ कर आग लगा दी। जिसके बाद कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी नक्सली भाग निकले। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। जवान मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all