CG News : नक्सली मुठभेड़ में जवान का बलिदान, CM साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
June 16, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG News : नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में हुए नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को श्रद्धांजलि दी गई। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के चौथी बटालियन माना पहुंचकर बलिदान जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बलिदान जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान नितेश एक्का नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चौथी बटालियन माना में शहीद जवान श्री नितेश एक्का को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नारायणपुर के अबूझमाड़ में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान जवान नितेश एक्का शहीद हुए थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी रहे मौजूद। pic.twitter.com/JpWKGxnJoX— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 16, 2024
RELATED POSTS
View all