Live Khabar 24x7

CG NEWS : जवानो को मिली सफलता, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, मलांगिर एरिया कमेटी में थी एक्टिव

May 29, 2024 | by Nitesh Sharma

CG NEWS

 

सुकमा। CG NEWS : नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल जवानों ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे केरलापाल गांव में सक्रीय महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली मलांगिर एरिया कमेटी में एक्टिव थी। वहीं महिला नक्सली के सिर पर एक लाख का इनाम रखा गया था।

जानकारी के अनुसार, जिला सुरक्षा बल, डीआरजी सुकमा, डीआरजी बस्तर एवं 206 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे गांव से महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। महिला नक्सली जिला दंतेवाड़ा थाना अरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली गांव की निवासी है।

बता दें, गिरफ्तार की गई महिला नक्सली नक्सल संगठन के साथ मिलकर पिछले 5-6 सालों से लगातार सरकार के खिलाफ उनके नापाक इरादों को अंजाम दे रही थी। जिसके कारण राज्य सरकार ने महिला नक्सली पर 5 लाख रूपये का ईनाम रखा था।

RELATED POSTS

View all

view all