Live Khabar 24x7

CG News : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंत्रालय पहुंचे विष्णुदेव साय, कर सकते है बड़े ऐलान

December 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

4

 

रायपुर। CG News : छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ आज यानी बुधवार को विष्णुदेव साय ने ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। जिसके बाद वह सीधे निष्ठावान मुख्यमंत्री की तरह मंत्रालय पहुंच गए हैं। कयास लगाए जा रहे है कि कई बड़े ऐलान किए जा सकते है।

जानकारी मुताबिक, घोषणा पत्र के चार वादों को लेकर ऐलान कर सकते हैं। जिसमें 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी को लेकर ऐलान हो सकता है। वहीं भाजपा काल के बचे 2 साल का बोनस देने का भी ऐलान संभव है। महतारी वंदन योजना शुरू करने का भी ऐलान संभव है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना देने का भी ऐलान कर सकते हैं।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं श्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया।

RELATED POSTS

View all

view all