Live Khabar 24x7

CG News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, डायरेक्ट बिलासपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू, जानें कितना होगा किराया…

October 31, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बिलासपुर। CG News : छत्तीसगढ़ को एक नई सौगात मिली है। बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली से बिलासपुर हवाई मार्ग से जुड़ गया है। विंटर सीजन में हफ्ते के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार (TTS) को चेलगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर बिलासपुर के लोगों को बधाई दी है। वहीं बिलासपुर से दिल्ली के लिए जबलपुर होकर चलने वाली फ्लाइट अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। सोमवार को एक भी फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

देखें फ्लाइट का शेड्यूल

विन्टर शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से बिलासपुर सीधी फ्लाईट सुबह 9 बजे उड़ान भर कर 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यह फ्लाईट दोपहर 3:15 पर बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 5:25 बजे दिल्ली में वापस जायेगी।

 

इस हवाई यात्रा का किराया

बिलासपुर से शुरू हुई हवाई यात्रा के लिए इसके किराया के बारे में जान लेते है। बिलासपुर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया लगभग 7,000 रुपए है। इससे बिलासपुर समेत सरगुजा और रायगढ़ जैसे अन्य स्थानों के यात्री रायपुर जाने की आवश्यकता से बच सकेंगे, जिससे उनका समय और पैसे दोनो की बचत होगी।

प्रयागराज फ्लाईट का टाइम चेंज

इस उड़ान के कारण प्रयागराज फ्लाईट के समय भी बदलाव किया गया है। यह अब 11:45 बजे बिलासपुर से उड़कर दोपहर 1:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 1:30 पर वहां से उड़कर दोपहर 2:45 बिलासपुर वापस आ जायेगी। यही फ्लाइट वापस फिर दिल्ली जाएगी और साथ ही बिलासपुर दिल्ली वाया जबलपुर का समय पहले जैसा ही रखा गया है।

RELATED POSTS

View all

view all