CG News : Reel बनाने वाले युवा हुए दुर्घटना के शिकार, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
June 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
कोरबा : CG News : जिले से दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है। रील्स बनाने के दौरान 4 युवकों की मौत हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था,जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
CG News : पूरी घटना पाली थाना क्षेत्र के चैतमा की है। सोमवार की रात में चैतमा चौकी (Chaitma Chowki) की क्षेत्र के बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे (Bilaspur-Ambikapur National Highway) पर 2 नाबालिग बाइक से जा रहे थे।
इस दौरान तेज रफ्तार मिक्सचर मशीन ने बाइक को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे रील्स बना रहे दो अन्य बालकों को भी टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सहित सड़क किनारे खड़े चारो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए थे ।
घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल को वहां भेजा गया। जिसने घायल युवक को अस्पताल भेजा लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
RELATED POSTS
View all