Live Khabar 24x7

CG Political : बागी प्रत्याशी पर भाजपा का एक्शन, गोपिका और पति प्रमोद गुप्ता को किया निष्कासित

November 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायगढ़। CG Political : दूसरे चरण के चुनाव से पहले बागियों पर भाजपा ने एक्शन लिया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बागी प्रत्याशी गोपिका गुप्तास और उनके पत्र प्रमोद गुप्ता को निष्कासित कर दिया है। बता दें कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गोपिका गुप्ता और उनके पति प्रमोद गुप्ता, भाजपा से बागी हुई थे।

दोनों को 6 साल तक के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया गया है। इस वक्त गोपिका गुप्ता निर्दलीय उम्मीदवार हैं। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रही हैं। दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस में बागी प्रत्याशियों के निष्कासित होने का सिलसिला लगातार जारी है। जिन नेताओं को पार्टी ने टिकट नहीं दिया गया वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उन्हें पार्टी से बेदखल किया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all