CG Political : मानसिक संतुलन खो बैठी है कांग्रेस, भ्रष्टाचार करने पर ED नहीं तो क्या भारत रत्न के लिए निमंत्रण आएगा?
October 27, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ईडी आईटी के छापे को लेकर भाजपा पर कई आरोप दागे। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जवाब दिया है, उन्होंने कड़े तेवर में कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल में भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने के बाद अब सबसे ज्यादा कोई कांग्रेसी डरा हुआ है तो वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं, कोई भ्रष्टाचार करेगा तो ED नहीं आएगी तो भारत रत्न के लिए निमंत्रण आएगा क्या?
उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के कई अधिकारी, कर्मचारी, कलेक्टर महीनों से जेल में बंद हैं, जमानत तक नहीं हो पा रही है तो यह तो कल ये भी कह देंगे कि न्यायालय को भी भाजपा कंट्रोल कर रही है, दरअसल प्रदेशवासियों का भारी आक्रोश और आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार देखकर कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है। ED और IT यह संवैधानिक संस्थाएं हैं यह किसी व्यक्ति विशेष या सरकार के दबाव में काम नहीं करती हैं।
Read More : CG Political : अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे सिटिंग MLA पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित
पूर्व CM ने लगाए आरोप
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार ने इतने घोटाले कर दिए कि गिनना मुश्किल है, भविष्य में भूपेश बघेल सत्ता में तो नहीं आयेंगे लेकिन जब भी हिंदुस्तान के बड़े लुटेरों की चर्चा चलेगी तो उसमें जरुर भूपेश बघेल का नाम आएगा। उन्होंने कांग्रेस पर ये आरोप लगाएं हैं।
• धान का कटोरा कहलाता है हमारा छत्तीसगढ़ यहाँ धान की मिलिंग में 700 करोड़ का घोटाला किया।
• हमने प्रदेश के 58 लाख गरीब परिवारों 1 रूपए किलों चावल देकर प्रदेश से भुखमरी समाप्त की इन्होंने गरीबों के मुँह का निवाला छीन लिया, 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में 5 हजार करोड़ का घोटाला किया।
• ईश्वर ने हमारे छत्तीसगढ़ को संसाधनों से समृद्ध किया है यहाँ कोयले में 540 करोड़ का घोटाला किया।
• प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों को शराबबंदी का वादा करके शराब में 2 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया।
• छत्तीसगढ़ के युवाओं से सीजीपीएससी में धोखा करके कांग्रेसी नेताओं और बड़े अधिकारीयों के बच्चों को नौकरी दे दिए।
• हम गौ माता को पूजते हैं, इन्होंने गौठान के नाम पर 1300 करोड़ और तो और गोबर तक में 229 करोड़ का घोटाला किया और जो थोड़े बहुत गौठान बनाये उनमें गायें व्यवस्था के आभाव में मरती रहीं।
अब देखें वाली बात होगी कि पूर्व सीएम के इन आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल या कांग्रेस किस तरह से पलटवार करती हैं।
RELATED POSTS
View all