CG Political : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का टिकट फॉर्मूला पड़ रहा बहुत भारी! टिकट कटने से विधायक नाराज, अब भाजपा में होने जा रहे शामिल

Spread the love

 

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से सिटिंग MLA में बड़ी नाराजगी है। मंत्रियों को टिकट मिली है, तो कई मौजूदा कांग्रेस विधायकों की टिकट गई है। जिससे विधायक समेत कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कुछ राजीव भवन पहुंचकर आक्रोश प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच राजनितिक गलियारे से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद दो बार विधायक रहे चिंतामणि महाराज की पार्टी ने टिकट काट दी है। जिससे नाराजगी साफ जाहिर है। अब खबरे है कि सामरी विधानसभा के कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज भाजपा में शामिल होने जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामेंगे। वहीं बृजमोहन अग्रवाल उन्हें लेने हेलीकॉप्टर से कुसमी पहुंचे है। चिंतामणि महाराज अभी श्रीकोट में मौजूद हैं।

भाजपा वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ विष्णुदेव साय सहित कई नेता भी कुसमी पहुंचे है। बताया जा रहा है कि चिंतामणि महाराज भी टिकट कटने से नाराज हैं। कांग्रेस ने सामरी से विजय पैकरा को प्रत्याशी बनाया है।

हो सकती है घर वापसी

चिंतामणि महाराज करीब 11 साल पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2013 में उन्हें कांग्रेस ने लुंड्रा से टिकट दिया था और वे विधायक बने। फिर 2018 में चिंतामणि महाराज को कांग्रेस ने सामरी से प्रत्याशी बनाया और वे दूसरी बार विधायक चुने गए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *