CG Political : जोर से मिर्ची लगने वाले बयान पर डॉ. रमन सिंह का पलटवार, कहा – कांग्रेस को जीत मिली तो कोई गड़बड़ी नहीं, लेकिन हारे तो शंका, कुशंका
December 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर. CG Political : पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, विधायक दल की बैठक के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. यह तीनों पर्यवेक्षक विधायकों से सुझाव लेंगे. केंद्र की सहमति से विधायक दल का नेता चुनेंगे.
सीएम फेस को लेकर रमन सिंह ने कहा, अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है. जब तक राय मशवरा नहीं होंगे तब तक कहना मुश्किल है. अभी सभी नाम चर्चा में है. लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार गठन किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में पिछले बार से बेहतर रिजल्ट आएंगे. 11 की 11 सीटें जीते इस बड़े लक्ष्य को लेकर सरकार का गठन किया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर भाजपा के पोस्टर में न होने को लेकर रमन सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ और महतारी के प्रति सम्मान राजनीति पार्टी सीमा से हटकर है. छत्तीसगढ़ के लोगों के मन में उनका स्थान है.
भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार
कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले EVM को लेकर बड़ा बयान दिया. कहा था कि ईवीएम के बार में कुछ बोलो तो भाजपा वालों को जोर से मिर्ची लगती है. इस बयान पर आज डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है. कहा, जहां कांग्रेस जीतती है वहां चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं होती. जहां कांग्रेस पीट जाती है वहां इन्हें शंका, कुशंका होती है. बीजेपी को कोई आपत्ति नहीं बीजेपी निष्पक्ष है. नई तकनीकी के साथ आगे बढ़ना चाहिए. ईवीएम से किसी को कोई दिक्कत नहीं है. यह हार का बहाना ढूंढते हैं. बीजेपी कभी हार और जीत में कारण नहीं ढूंढते.
RELATED POSTS
View all