Live Khabar 24x7

CG Political : 3 दिसम्बर को प्रदेश में खिलेगा कमल, भ्रष्टाचार और कुशासन से मिलेगी मुक्ति

November 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को नया सवेरा होने वाला है। 3 दिसंबर को प्रदेश को भ्रष्टाचार और कुशासन से छुटकारा मिलने जा रहा है। छत्तीशगढ़ विकास की गाथा लिखने जा रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज प्रेस वार्ता के दौरान कही।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार का कहर, बेलगाम कार ने युवक को रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम

उन्होंने आगे कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सभी मतदाताओं का आभार है। खासकर महिलाओं का, जिन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपने नरेंद्र मोदी के गारंटी और बीजेपी को आशीर्वाद दिया है। अब महिलाओं को 1000 रूपये मिलने लगेगा।

उन्होंने आगे कहा कि 18 लाख परिवारों को मकान मिलेगा। साथ ही 25 दिसम्बर को 2 साल पुराना बोनस दिया जाएगा। दिसंबर का महीना निश्चित रूप से प्रदेश के लिये खुशहाली लेकर आएगा। 3 दिसम्बर को प्रदेश में कमल खिलेगा।

RELATED POSTS

View all

view all