Live Khabar 24x7

CG POLITICAL : नक्सलवाद पर सियासत तेज, भाजपा ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर साधा निशाना, लिखा – नक्सली खत्म हो गए तो कांग्रेसी अपनी दुकान कैसे चलाएंगे!

May 27, 2024 | by Nitesh Sharma

CG POLITICAL

 

रायपुरCG POLITICAL : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलवाद पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा नक्सलवाद के मुद्दे को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है। जहां नक्सलियों पर लगातार जवान लगातार अभियान चलाकर ढेर कर रहे है। तो वहीं अब मुद्दा सोशल मीडिया तक जा पहुंचा है। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर जारी है। भाजपा ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस की नीति पर सवाल खड़े किए हैं।

पोस्टर के साथ भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि अगर नक्सली खत्म हो गए तो फिर कांग्रेस अपनी दुकान कैसे चलाएगी? भाजपा की तरफ से जारी कार्टून में एक जवान नजर आ रहा है जबकि उसके पैर में नकल डालते हुए कथित कांग्रेस नेता की तस्वीर है।

Read More : CG Political : भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक केशव चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने दिलाई सदस्यता…

पोस्टर में कांग्रेस को नक्सलवाद के मुद्दे पर भाजपा ने घेरा है। पोस्टर में जवान कह रहा है कि शर्म करो कांग्रेसियों! हम जान पे खेलकर छग की सेवा कर रहे हैं और तुम हमारी पीठ में छुरा भोंक रहे हो!

सोशल मीडिया X पर भाजपा ने ट्वीट कर लिखा, नक्सली खत्म हो गए तो कांग्रेसी अपनी दुकान कैसे चलाएंगे!

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all