Live Khabar 24x7

CG Political : कल मोहन मरकाम और संतराम नेताम भरेंगे नामांकन पत्र, भूपेश बघेल, कुमारी शैलजा और दीपक बैज आमसभा को करेंगे संबोधित

October 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

कोंडागांव। CG Political : 20 अक्टूबर को नामांकन भरने का अंतिम दिन हैं। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस कोंडागांव में शक्ति प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मोहन मरकाम कोंडागांव विधानसभा से और संतराम नेताम केशकाल विधानसभा से नामांकन भरेंगे।

इस दौरान कांग्रेस की नामांकन रैली निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। नामांकन रैली से पहले चौपाटी मैदान में आमसभा होगी, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all